चाय दुकान पर तोड़-फोड़

पूरबसराय अंडर रेलवे ओवर ब्रिज के समीप असामाजिक तत्वों ने मचाया उत्पात मुंगेर : पूरबसराय अंडर रेलवे ओवर ब्रिज के समीप असामाजिक तत्वों ने सोमवार की देर शाम जम कर उत्पात मचाया. दुकानदार के साथ मारपीट की और शीशे का जार व ग्लास को तोड़ डाला. घटना की सूचना मिलते हुए पूरबसराय ओपी पुलिस घटनास्थल […]

पूरबसराय अंडर रेलवे ओवर ब्रिज के समीप असामाजिक तत्वों ने

मचाया उत्पात
मुंगेर : पूरबसराय अंडर रेलवे ओवर ब्रिज के समीप असामाजिक तत्वों ने सोमवार की देर शाम जम कर उत्पात मचाया. दुकानदार के साथ मारपीट की और शीशे का जार व ग्लास को तोड़ डाला. घटना की सूचना मिलते हुए पूरबसराय ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन तब तक उत्पाती फरार हो गये. प्राप्त समाचार के अनुसार पूरबसराय पार्क के समीप सोहन मोदी चाय की दुकान चलाता है.
सोमवार की शाम एक दो युवक आये और चाय के साथ सिगरेट लिया. दुकानदार ने जब पैसा मांगा तो दोनों के बीच विवाद होने लगा. असामाजिक तत्वों ने सोहन मोदी के साथ मारपीट की. जबकि दुकान पर रखे शीशे का जार व चाय की ग्लास भी तोड़ डाला. शीशे के जार में रखे बिस्कुट भी बर्बाद हो गया. मारपीट के कारण कुछ देर के लिए पूरबसराय का माहौल बिगड़ गया. हंगामा की सूचना मिलते ही पूरबसराय ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >