कूड़ा उठाव में घोटाला ट्रैक्टर-जेसीबी िनगम का, एनजीओ ले रहा 45 लाख

मुंगेर नगर निगम में कूड़ा उठाव में व्यापक घोटाला चल रहा है. धांधली का आलम यह है कि ट्रैक्टर व जेसीबी नगर निगम का और कूड़ा उठाव के नाम पर प्रतिमाह लगभग 45 लाख रुपये का भुगतान एनजीओ को हो रहा. शहरवासियों से प्राप्त टैक्स एवं सरकार से मिले विकास की राशि को नगर निगम […]

मुंगेर नगर निगम में कूड़ा उठाव में व्यापक घोटाला चल रहा है. धांधली का आलम यह है कि ट्रैक्टर व जेसीबी नगर निगम का और कूड़ा उठाव के नाम पर प्रतिमाह लगभग 45 लाख रुपये का भुगतान एनजीओ को हो रहा. शहरवासियों से प्राप्त टैक्स एवं सरकार से मिले विकास की राशि को नगर निगम प्रबंधन एवं एनजीओ के मिलीभगत से लूटा जा रहा है. लेकिन निगम बोर्ड के पार्षद मूकदर्शक बने हैं.

मुंगेर : कूड़ा उठाव के लिए संबंधित एनजीओ को ट्रैक्टर व जेसीबी तो नगर निगम उपलब्ध कराती है. किंतु ट्रैक्टर व जेसीबी का जो भाड़ा निगम को प्राप्त हो रहा है उससे अधिक राशि ट्रैक्टर के चालक के वेतन व रखरखाव पर निगम खर्च कर रहा. अर्थात कूड़ा उठाव में एनजीओ मालोमाल व निगम बेहाल की स्थिति में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >