मुंगेर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को शिवनंदन पैलेस स्थित कार्यालय में हुई. उसकी अध्यक्षता विभाग प्रमुख मुकेश कुमार सिंह ने की. बैठक में छात्रों की समस्या एवं मुंगेर से छात्र-छात्राओं के हो रहे पलायन पर चर्चा हुई.
परिषद के नेताओं ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी चरम पर है. शिक्षा स्तर भी लगातार गिरता जा रहा है. जिसके कारण विद्यार्थी पलायन कर रहे हैं. जिस पर सरकार को गंभीर होना होगा. केंद्र एवं राज्य सरकार को मिलकर छात्रों के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए. जिला संयोजक अभिषेक कुमार बमबम ने कहा कि जमालपुर रेल कारखाना का इतिहास जितना समृद्ध रहा, वर्तमान उतना ही दुखदायी हो गया है.
आज इसकी स्थिति काफी खराब है. कारखाना में एक्ट अप्रेटिंस के माध्यम से यहां के युवाओं को कुछ रोजगार के अवसर प्राप्त होते रहे हैं. बैठक में मांग किया गया कि अविलंब अप्रेंटिस के परीक्षा फल का प्रकाशन कर चयनित छात्रों को बहाल किया जाए. ऐसा नहीं होने पर परिषद कार्यकर्ता आंदोलन करेंगी. मौके पर नगर मंत्री निलेंदु यादव, सह मंत्री सन्नी कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक राज, सुमित कुमार, सरफराज आलम सहित अन्य मौजूद थे.
