पेयजल की मांग को लेकर मुहल्लेवासी पहुंचे डीएम दरबार

मुंगेर : मुंगेर शहर के पूरबसराय दुर्गास्थान निवासी दर्जनों महिलाएं पेयजल की मांग को लेकर गुरुवार को समाहरणालय पहुंची. महिलाओं का कहना था कि वे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और काफी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ता है. पूर्व में यहां नगर निगम द्वारा एक समरसेबल सह प्याऊ लगाया जा रहा […]

मुंगेर : मुंगेर शहर के पूरबसराय दुर्गास्थान निवासी दर्जनों महिलाएं पेयजल की मांग को लेकर गुरुवार को समाहरणालय पहुंची. महिलाओं का कहना था कि वे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और काफी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ता है. पूर्व में यहां नगर निगम द्वारा एक समरसेबल सह प्याऊ लगाया जा रहा था जो काफी दिनों से अधूरा पड़ा हुआ है. जिसके कारण इस गरमी में वे लोग पानी के लिए परेशान हैं.

पूरबसराय दुर्गास्थान मोहल्ले के लगभग 65 परिवार को पेयजल की सुविधा नहीं रहने के कारण वे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं. पहले यहां चापाकल से लोग काम चला लेते थे. लेकिन गरमी प्रारंभ होते ही चापाकल ने दम तोड़ दिया और अब आधा किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ता है.
समाहरणालय पहुंची अंजलि देवी, रागिनी देवी, पूजा, पूनम, प्रिया ने बताया कि पूरबसराय दुर्गास्थान के समीप निगम द्वारा एक समरसेबल लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया था. जिसका फाउंडेशन भी किया गया. लेकिन न तो समरसेबल लगा और न ही प्याऊ चालू हुआ. फलत: इस मुहल्ले के लोगों के लिए पानी एक बड़ी समस्या बन गयी है. इस संबध में वे लोग कई बार नगर निगम की महापौर से मिल कर समस्या को उनके पास रखा़ लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >