विधि व्यवस्था व सात निश्चय की होगी समीक्षा

मुंगेर : मुख्यमंत्री 24 मई को प्रमंडल के डीएम व एसपी के साथ जहां जिलावार विधि व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. वहीं सात निश्चय के कार्यक्रमों की भी गहन समीक्षा होगी. इस बैठक में उनके साथ विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव भी होंगे. मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में अपराध व विधि व्यवस्था जहां पहली प्राथमिकता सूची […]

मुंगेर : मुख्यमंत्री 24 मई को प्रमंडल के डीएम व एसपी के साथ जहां जिलावार विधि व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. वहीं सात निश्चय के कार्यक्रमों की भी गहन समीक्षा होगी. इस बैठक में उनके साथ विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव भी होंगे. मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में अपराध व विधि व्यवस्था जहां पहली प्राथमिकता सूची में रखी गयी है. वहीं मद्य निषेध कानून लागू होने के बाद की पूरी स्थिति का वे जायजा लेंगे. माना जा रहा है कि

पूर्ण शराब बंदी के बाद जिले वार अपराध की स्थिति, सड़क दुर्घटना व सामाजिक विद्वेष की घटनाओं के बढ़ते-घटते स्थिति की समीक्षा होगी. सात निश्चय के तहत घर-घर पानी, बिजली, शौचालय जैसे गंभीर मुद्दों का भी मुख्यमंत्री विभागवार समीक्षा करेंगे. आइजी सुनील खोपड़े ने जमुई के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि चूंकि उनका जिला झारखंड का सीमा क्षेत्र है. इसलिए वे देवघर व गिरीडीह के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करें कि बिहार की सीमा से 3 किलोमीटर के दायरे में झारखंड में भी शराब की कोई बिक्री न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >