Munger, छात्र दरबार में 80 छात्रों ने दर्ज करायी शिकायत
छात्र दरबार में 80 छात्रों ने दर्ज करायी शिकायत
मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट,
मुंगेर विश्वविद्यालय में शनिवार को मुंगेर जिला के कॉलेजों में नामांकित विद्यार्थी के लिए छात्र दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें छात्रों की शिकायत के बाद कई प्राचार्य और शिक्षकों पर विश्वविद्यालय द्वारा करवाई की गई है. मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में शनिवार को छात्र दरबार का आयोजन कुलपति डॉ संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. जिसमें मुंगेर जिला के कॉलेजों में नामांकित लगभग 80 विद्यार्थी शामिल हुए और अपनी शिकायत दर्ज कराई. इस दौरान छात्रों की शिकायत के बाद कई प्राचार्य और शिक्षकों पर विश्वविद्यालय द्वारा कार्रवाई की गई है.