मुंगेर : संस्कार भारती मुंगेर के तत्वावधान में आगामी 25 मई से ग्रीष्मावकाश के मौके पर नाट्य, रंगोली एवं साहित्य कार्यशाला आयोजित की जायेगी. इस कार्यशाला में पटना से अनुभवी नाट्य कर्मी एवं संस्कार भारती दक्षिण बिहार के वरिष्ठ मंत्री संजय सिन्हा भाग लेंगे. साथ ही कई नाटकों के निर्देशक तथा संवाद केंद्र पटना में अभिनय व कैमरा की बारीकियों के अध्यापक नागेंद्र जी भी शामिल होंगे. संस्कार भारती के मुंगेर जिला मंत्री चंदन कुमार ने कहा है कि यह कार्यशाला सरस्वती शिशु मंदिर सादीपुर में होना है.
जिसमें बच्चों को सैद्धांतिक व व्यवहारिक कक्षाओं के माध्यम से प्रशिक्षित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि मुंगेर, जमालपुर व धरहरा के वैसे प्रतिभागी जिनकी उम्र 20 वर्ष से कम हो. इसके साथ ही 2, 3 एवं 4 जून को तीन दिवसीय रंगोली कार्यशाला भी आयोजित की गयी है. संस्था के अध्यक्ष निर्मल जालान ने बताया कि स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से गर्मी की छुट्टी में यह आयोजन किया जा रहा है. यूं तो पिछले तीन वर्षों से इस प्रकार के आयोजन होते रहे हैं. कार्यशाला के आयोजन की जिम्मेवारी शंकर मेहता, सुदीप कुमार व मंजुला शुक्ला को सौंपी गयी है.
