तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या, शव को कुएं में फेंका

ग्रामीणों ने दोषी युवक को किया पुलिस के हवाले शव को रेलवे ट्रैक पर रख कर ट्रेन रोका जमालपुर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के इगलिश पाटम गांव में रविवार को वहशी युवक ने एक तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया. जब शव कुएं […]

ग्रामीणों ने दोषी युवक को किया पुलिस के हवाले

शव को रेलवे ट्रैक पर रख कर ट्रेन रोका
जमालपुर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के इगलिश पाटम गांव में रविवार को वहशी युवक ने एक तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया. जब शव कुएं से बरामद हुआ तो ग्रामीणों ने दोषी युवक को घर से निकाल कर जमकर पिटाई की तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों ने शव को पाटम हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर रख कर भागलपुर-जमालपुर रेल खंड पर आधे घंटे तक रेलवे सेवा बाधित कर दिया.
बताया जाता है कि चंदन कुमार चौरसिया की तीन वर्षीय बेटी घर के समीप खेल रही थी. नौ बजे दिन में जब उसकी मां खाना खिलाने के लिए खोजा तो बच्ची लापता थी. परिजन उसे खोजने लगे. शाम लगभग चार बजे एक ग्रामीण ने बताया कि गांव के ही एक बालक बच्ची को गोद में उठा कर बरैठा भगवती स्थान की इधर ले जा रहा था. ग्रामीण भगवती स्थान की ओर गये. जब कुएं में झांका तो ग्रामीणों को आशंका हुई. कुएं में झंग्गर गिराया गया तो बच्ची का शव बरामद हुआ. बताया जाता है कि बालक सुनसान जगह
तीन वर्षीय बच्ची…
देख कर बच्ची के साथ पहले मुंह काला किया. बाद में पहचान होने के भय से बच्ची का गला दबा कर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया. शव मिलते ही आक्रोशित ग्रामीण गांव के लिए प्रह्लाद मंडल के घर गये और उसके पुत्र विशेष कुमार उर्फ गुलगुल को पकड़ कर घर से बाहर निकाल कर बुरी तरह पिटाई की. ग्रामीण इतने आक्रोशित थे कि बालक को सौंपने की मांग करने लगे, जबकि पाटम हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर बच्ची का शव रख कर ट्रेन सेवा को बाधित कर दिया.
ग्रामीणों बालक को फांसी पर चढ़ाने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना पर एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा, प्रशिक्षु डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद सहित विभिन्न थाना के थानेदार व पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >