सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की मौत

हवेली खड़गपुर : स्थानीय झील पथ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यरत शिक्षिका की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. प्राप्त समाचार के अनुसार बनहरा निवासी दिलीप सिंह की पत्नी कंचन कुमारी शनिवार को अपने घर से निकली और एक शिक्षक के मोटर साइकिल पर सवार होकर सरस्वती शिशु मंदिर खड़गपुर झील पथ जा रही […]

हवेली खड़गपुर : स्थानीय झील पथ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यरत शिक्षिका की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. प्राप्त समाचार के अनुसार बनहरा निवासी दिलीप सिंह की पत्नी कंचन कुमारी शनिवार को अपने घर से निकली और एक शिक्षक के मोटर साइकिल पर सवार होकर सरस्वती शिशु मंदिर खड़गपुर झील पथ जा रही थी. इसी दौरान रमनकाबाद के निकट मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया और शिक्षिका गिर गयी.

जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर लाया गया. जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. भागलपुर में भी चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया. इस दौरान शिक्षिका की रास्ते में ही मौत हो गयी. शिक्षिका के निधन पर कादंबरी साहा, गोपाल प्रसाद गुप्ता, रवीश केसरी, राकेश चंद्र सिन्हा, डॉ अशोक केसरी, विवेक केसरी, संतोष केसरी, प्रधानाध्यापिका संगीता कुमारी ने शोक व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >