अब तक सात लाख के सामान की हुई है िबक्री
अंग ग्रामीण मेला में कई राज्य से आये उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाये हैं. जैसे-जैसे मेला का दिन खत्म हो रहा है. वैसे-वैसे खरीदारों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है. यहां कालीन, आयुर्वेदिक दवा, सौंदर्य प्रसाधन, अचार, पापड़ समेत अन्य सामग्रियों की लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं.
मुंगेर : नाबार्ड एवं आरडीएमओ के तत्वावधान में नगर भवन के प्रांगण में अंग ग्रामीण मेला लगाया गया है. मेला के छठे दिन तक 7 लाख रुपये के समानों की खरीदारी लोगों ने की.
इस मेला में मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के उद्यमियों ने अपना-अपना स्टॉल लगाया है. कालीन, आयुर्वेदिक दवा, सौंदर्य प्रसाधन लोग पसंद कर रहे है. वहीं स्वयं निर्मित अचार, पापड़ व अन्य खाद्य सामग्री को लोग खरीद कर घर ले जा रहे है. मशरुम की बिक्री भी हो रही है.
मेला परिसर में ही गुरुवार को क्रेता एवं विक्रेता की एक बैठक भी आयोजित की यी. जिसमें व्यावसायिक संघ के 10 सदस्यों ने भाग लिया. सभी ने अपने-अपने स्टॉल पर बिक्री के लिए रखे गये उत्पादों की विशेषताओं को रेखांकित किया. साथ ही व्यावसायिक संघ के सदस्यों ने स्थानीय बाजार की बढ़ती मांग पर भी चर्चा की.
