ऑटो व बाइक में टक्कर आइटीसीकर्मी गंभीर

मुंगेर : मुंगेर शहर के पूरबसराय गोशाला मोड़ तीन बटिया पर रविवार की शाम एक मोटर साइकिल व ऑटो में टक्कर हो गयी. जिसमें मोटर साइकिल सवार आइटीसी कर्मी श्यामल किशोर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे […]

मुंगेर : मुंगेर शहर के पूरबसराय गोशाला मोड़ तीन बटिया पर रविवार की शाम एक मोटर साइकिल व ऑटो में टक्कर हो गयी. जिसमें मोटर साइकिल सवार आइटीसी कर्मी श्यामल किशोर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.
बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी श्यामल किशोर सिंह मुंगेर बाजार से घर लौट रहा था. सीताकुंड गोशाला मोड़ के समीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मारा और वह वहीं गिर गया. उसके सर में गंभीर जख्म हुआ है.
स्थानीय लोगों ने उसे घायलावस्था में उठा कर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी अस्पताल पहुंचे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >