मैट्रिक परीक्षार्थी की गोली मार हत्या
जमालपुर : सुलतानगंज थाना क्षेत्र के नयी सीढ़ीघाट मुहल्ला निवासी मो उस्मान के पुत्र मो सरवर (21 वर्ष) की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. वह मैट्रिक का परीक्षार्थी था. उसका शव शनिवार की सुबह बरियरपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास से बरामद किया गया.
रेल पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की छानबीन प्रारंभ शुरू कर दी है. इस संबंध में रेल थाना में मृतक के पिता द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ इसमें कहा गया है कि उसका पुत्र अपने चचेरे भाई मो बाबर पिता मो जसमीन के साथ मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए आर लाल कॉलेज लखीसराय
गया था.
वहां से लौटने के बाद बाबर ने उसकी हत्या की खबर दी. पीड़ित ने आशंका व्यक्त की है कि उसके पुत्र का किसी के साथ झंझट होने के बाद गोली मार कर हत्या कर दी गयी है़ पुलिस ने कांड संख्या 8/16 दर्ज कर अनुसंधान आरंभ कर दिया है़
