खुशखबरी . नये रेल पुल का शिलान्यास बिहार की समृद्धि का हुआ मार्ग प्रशस्त : डॉ भोला

प्रधानमंत्री द्वारा मुंगेर रेल सह सड़क पुल का लोकार्पण तथा सिमरिया में राजेंद्र सेतु के समानांतर नये रेल पुल का शिलान्यास करने से बिहार की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है. मामला मुंगेर पुल का लोकार्पण व सिमरिया सेतु के समानांतर नये रेल पुल के शिलान्यास का साहेबपुरकमाल : मुंगेर पुल पर रेल परिचालन से […]

प्रधानमंत्री द्वारा मुंगेर रेल सह सड़क पुल का लोकार्पण तथा सिमरिया में राजेंद्र सेतु के समानांतर नये रेल पुल का शिलान्यास करने से बिहार की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है.

मामला मुंगेर पुल का लोकार्पण व सिमरिया सेतु के समानांतर नये रेल पुल के शिलान्यास का
साहेबपुरकमाल : मुंगेर पुल पर रेल परिचालन से बेगूसराय, खगड़िया और मुंगेर जिले की दूरी काफी कम हो गयी है. उत्तरी और दक्षिणी बिहार को जोड़नेवाला यह पुल आज जनता को समर्पित किया जा रहा है. उक्त बातें सांसद डॉ भोला सिंह ने शनिवार को साहेबपुरकमाल स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं.इस मौके पर सांसद डॉ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो-दो पुलों की सौगात देकर भारी उपकार किया है.
मुंगेर पुल को इस क्षेत्र का ताज बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों से आकांक्षा थी कि पुल बने. एनडीए की सरकार बनी, तो 2002 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पुल की आधारशिला रख कर लोगों की आकांक्षा की नयी ऊर्जा प्रदान की. जबकि दूसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनी, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल को राष्ट्र की जनता को समर्पित किया.
इतिहास इसे कभी नहीं भूल पायेगा. सांसद ने कहा कि पुल के चालू होने से रोजगार के साथ-साथ विकास का सभी द्वार खुल गया है. इस मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष संजय पासवान, दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह, महासचिव राजीव कुमार, भाजपा नेता अमर कुमार सिंह, जनार्दन पटेल, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >