मुंगेर : आगामी 20 मार्च से जिला मुख्यालय में अंग महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. जिसमें देश के जाने माने कलाकारों के सुरों का महासंगम होगा. साथ ही अन्य रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. इसकी जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय ने दी.
उन्होंने बताया कि 20 व 21 मार्च को अंग महोत्सव का आयोजन किया जायेगा तथा 22 मार्च को बिहार महोत्सव होगा. आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है. जिसकी तैयारी आरंभ कर हो चुकी है. इस महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम स्थल पोलो मैदान होगा. जहां देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों की प्रस्तुति होगी. इसके लिए पंडाल निर्माण का कार्य आरंभ हो चुका है.
