माध्यमिक विद्यालयों के लिए की गयी काउंसेलिंग

संगीत, नृत्य व ललित कला विषयों के कुल तीन पद हैं रिक्त जमालपुर : जिलाधिकारी के निर्देश पर संगीत शिक्षक नियोजन प्रक्रिया एक बार फिर चालू हो गया. सोमवार को नगर परिषद के सभा कक्ष में नगर परिषद क्षेत्र के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए अभ्यर्थियों का काउंसेलिंग किया गया. नप के नगर […]

संगीत, नृत्य व ललित कला विषयों के कुल तीन पद हैं रिक्त

जमालपुर : जिलाधिकारी के निर्देश पर संगीत शिक्षक नियोजन प्रक्रिया एक बार फिर चालू हो गया. सोमवार को नगर परिषद के सभा कक्ष में नगर परिषद क्षेत्र के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए अभ्यर्थियों का काउंसेलिंग किया गया. नप के नगर प्रबंधक विनय प्रकाश की अगुआई में नियोजन प्रक्रिया से जुड़े श्यामा कांत प्रसाद तथा भास्कर प्रसाद काउंसेलिंग प्रक्रिया से जुड़े रहे. उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में संगीत, नृत्य तथा ललित कला विषयों के कुल तीन पद रिक्त हैं. इनमें अनारक्षित के लिए दो तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए एक पद सुरक्षित है.
जबकि उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए मात्र एक सीट है. उन्होंने बताया कि उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए मात्र तीन अभ्यर्थी काउंसेलिंग में शामिल हुए. जबकि माध्यमिक विद्यालय के लिए लगभग चार दर्जन अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया. उल्लेखनीय है कि लंबे समय से संगीत विषय के शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में विलंब को लेकर पिछले दिनों संगीत शिक्षक संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह से मिल कर प्रक्रिया को पूरी करने की मांग की थी. जिलाधिकारी के निर्देश पर इस मामले में त्वरित कार्रवाई किये जाने से संगीत शिक्षक अभ्यर्थियों में हर्ष व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >