हत्याकांड के अभियुक्त पिता-पुत्र गिरफ्तार

तारापुर : तारापुर पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड के नामजद अभियुक्त राजबल्लभ यादव एवं उसके पुत्र शुभम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी उनके निवास स्थान मधुरा गांव से की गयी. उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद में हत्या हुई थी. उसी मामले में पिता-पुत्र […]

तारापुर : तारापुर पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड के नामजद अभियुक्त राजबल्लभ यादव एवं उसके पुत्र शुभम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी उनके निवास स्थान मधुरा गांव से की गयी. उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद में हत्या हुई थी. उसी मामले में पिता-पुत्र नामजद अभियुक्त थे.

बच्ची चोरी मामले में जेल . हवेली खड़गपुर . पंजाब नेशनल बैंक से शनिवार को पश्चिम आजिमगंज महादलित टोला निवासी रेणु देवी की एक साल की बच्ची प्रतिमा कुमारी के चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरियारपुर नयाछावनी निवासी सविता कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. यह जानकारी खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >