बिहार सरकार के पर्यटन विभाग की ओर बनायी जा रही है फिल्म
मुंगेर : मुंगेर ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से काफी समृद्ध है. अब सरकार इस समृद्ध पर्यटन स्थलों को कैमरे में कैद कर सरकारी दस्तावेज तैयार कर रही है. ताकि मुंगेर के संबंध में हर जानकारी वर्षों तक सहेज कर रखा जा सके और लोगों के जानकारी को अप टू डेट करता रहे.
सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से इस धरोहरों का ड्रोन कैमरे से सूट कर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाया जा रहा है. जिसके लिए मेसर्स फेंस 24 कम्यूनिकेशन प्रा. लि. नई दिल्ली के अमित खरबंदा एवं औचित्य वशिष्ट के नेतृत्व में टीम मुंगेर पहुंची है. उन्होंने कहा कि टीम द्वारा मुंगेर के सीताकुंड, मछली तालाब, योगाश्रम, भीमबांध, खड़गपुर झील, ऋषिकुंड, किला क्षेत्र, गंगा घाट सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों का ड्रोन कैमरे से सूट किया जा रहा है.
जिस इस कंपनी द्वारा डाक्यूमेंट्री फिल्म तैयार कर सरकार को सौंपा जायेगा. इधर टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को मछली तालाब एवं नक्सल प्रभावित ऋषिकुंड पहुंची. टीम के साथ पुलिस बल भी थे. जिसकी निगरानी में टीम ऋषिकुंड पहुंची और ड्रोन कैमरा से ऋषिकुंड के प्राकृतिक सौंदर्य को सूट किया.
