निगम व स्वास्थ्य विभाग ने छीना महादलितों का हक

मुंगेर : सरकार महादलितों के उत्थान व कल्याण के लिए लाख योजना चला ले. लेकिन कुरसी पर बैठे सामंती प्रवृत्ति के लोग उस योजना का लाभ उन तक पहुंचने नहीं देते. या यू कहें कि महादलितों के हक को छीन लेते हैं. मुंगेर शहर में खोले गये चार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मामले में […]

मुंगेर : सरकार महादलितों के उत्थान व कल्याण के लिए लाख योजना चला ले. लेकिन कुरसी पर बैठे सामंती प्रवृत्ति के लोग उस योजना का लाभ उन तक पहुंचने नहीं देते. या यू कहें कि महादलितों के हक को छीन लेते हैं. मुंगेर शहर में खोले गये चार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मामले में भी सामंती मानसिकता व दबंगई साफ झलकती है.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साइन बोर्ड पर भले ही स्थान का नाम 2 नंबर गुमटी अंकित है लेकिन वह खोला गया आधा किलोमीटर दूर माधोपुर के पॉश इलाके में.

पूअर हाउस के महादलित रह गये वंचित . स्वास्थ्य विभाग के दस्तावेज में शहरी पीएचसी 2 नंबर गुमटी पूअर हाउस में खोला गया है जो शहर का स्लम इलाका है. यह क्षेत्र नगर निगम के वार्ड नंबर 3 के अंतर्गत है. लेकिन मुंगेर के मेयर के एक करीबी वार्ड पार्षद ने महादलितों को स्वास्थ्य सुविधा से वंचित करते हुए इस पीएचसी को वार्ड नंबर 17 में खुलवा दिया. जबकि उस पीएचसी के साइन बोर्ड में निकट गुमटी नंबर 2 अंकित है.
महादलितों में है आक्रोश . पूअर हाउस 2 नंबर गुमटी के महादलित नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के इस हकमारी से काफी आक्रोशित हैं. निगम से सेवानिवृत्त हुए सफाई जमादार विश्वनाथ राउत ने बताया कि एक साजिश के तहत महादलितों से उसका हक छीना गया है. इस मामले को लेकर वे लोग डीएम साहब के दरबार में जायेंगे.
पीएचसी को वापस लाने की उठी मांग . पूअर हाउस 2 नंबर गुमटी के पीएचसी को माधोपुर में खोले जाने का मुद्दा गरमा गया है. एंटी करप्शन एक्टिविस्ट्स फोरम ने इस मामले को लेकर बुधवार को जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और तत्काल 2 नंबर गुमटी के पीएचसी को अपने नियत स्थान पर लाने की मांग की. फोरम के संयोजक संजय केसरी के नेतृत्व में महादलितों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि गंदी व मलिन बस्ती के लिए स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को माधोपुर के पॉश क्षेत्र में खोला जाना अत्यंत ही दु:खद है. महादलित के कल्याण योजनाओं को दबंगों द्वारा छीनने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >