रेलवे में हड़ताल को ले बढ़ी सरगरमी

जमालपुर : अपनी केंद्रीय मांगों को लेकर विभिन्न रेल यूनियनों द्वारा रेलवे में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का प्रस्ताव लाया गया है. इस प्रस्ताव के लिए रेलकर्मियों से उनकी सलाह लेने के लिए स्ट्राइक बैलेट का आयोजन किया जाना है. इसको लेकर गुरुवार को अलग-अलग यूनियनों ने बैठक की़ 5 से 9 तक इआरएमयू करेगा स्ट्राइक […]

जमालपुर : अपनी केंद्रीय मांगों को लेकर विभिन्न रेल यूनियनों द्वारा रेलवे में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का प्रस्ताव लाया गया है. इस प्रस्ताव के लिए रेलकर्मियों से उनकी सलाह लेने के लिए स्ट्राइक बैलेट का आयोजन किया जाना है. इसको लेकर गुरुवार को अलग-अलग यूनियनों ने बैठक की़

5 से 9 तक इआरएमयू करेगा स्ट्राइक बैलेट
जमालपुर. इस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस कारखाना शाखा के कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता शाखा सचिव सह केंद्रीय कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने की. उन्होंने कहा कि नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन के निर्देशानुसार नेशनल फेडेरेशन ऑफ इंडियन रेलेवे मेन के अह्वान पर स्ट्राइक बैलेट का निर्णय लिया गया है. इसके तहत जमालपुर रेल रेल कारखाना में आगामी 05 फरवरी से 09 फरवरी तक रेलकर्मियों से स्ट्राइक बैलेट लिया जायेगा. उन्होंने रेलकर्मियों से अह्व\"ान किया कि देश हित तथा रेल उद्योग हित में वे इस स्ट्राइक बैलेट में अनिवार्य रूप से शामिल हों.
उन्होंने कहा कि उनके ऐसा करने से श्रमिकों की एकजुटता का प्रदर्शन होगा़ मौके पर सेवानिवृत्त यूनियन के अशोक कुमार सिंह चौहान, गौतम गांगुली, अनिल कुमार मंडल, अमरेंद्र कुमार सिन्हा, राजपति यादव, जैनुल आबदीन, एसडी शर्मा, महेंद्र चौधरी, गणेश चौधरी तथा सुरेंद्र पसाद उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >