पेच में रिजर्वेशन

पूर्व रेलवे व बीएसएनएल की पेच में मुंगेर स्टेशन का रेलवे आरक्षण टिकट काउंटर पिछले छह दिनों से बंद है. इसके कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दोनों विभाग एक-दूसरे को आरोपित कर आम जनता को परेशान होने के लिए छोड़ दिया है. मुंगेर : मुंगेर रेलवे स्टेशन पर […]

पूर्व रेलवे व बीएसएनएल की पेच में मुंगेर स्टेशन का रेलवे आरक्षण टिकट काउंटर पिछले छह दिनों से बंद है. इसके कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दोनों विभाग एक-दूसरे को आरोपित कर आम जनता को परेशान होने के लिए छोड़ दिया है.

मुंगेर : मुंगेर रेलवे स्टेशन पर 29 जनवरी से ही आरक्षण टिकट सेवा बंद है. बुधवार को भी आरक्षण टिकट काउंटर बंद रहा. जिसके कारण टिकट लेने आये रेल यात्री बिना टिकट कटाये ही लौट गये. जबकि टिकट काउंटर पर लिंक फेल का बोर्ड लगा दिया गया है. लोग आते हैं और लिंक आने का इंतजार कर वापस लौट जाते हैं. जबकि रेलवे और बीएसएनएल विभाग एक दूसरे पर दोषारोपण कर अपने कर्तव्य का इतिश्री कर रहे.
कहां फंसा है पेच
मुंगेर रेलवे स्टेशन पर बीएसएनएल का मॉडम लगा हुआ है जो 29 जनवरी को खराब हो गया. बीएसएनएल के पास जहां मॉडम उपलब्ध नहीं है वहीं बीएसएनएल द्वारा मॉडम लगाने के लिए चार्ज का डिमांड किया गया. लेकिन रेलवे विभाग ने किसी प्रकार की राशि देने से इंकार कर दिया और कहा कि रेल विभाग खुद का मॉडम लगायेगी. जिसके कारण मॉडम लगाने का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है.
अभी और करना पड़ेगा इंतजार
बीएसएनएल और रेलवे की पेंच में मुंगेर रेलवे स्टेशन का आरक्षण टिकट काउंटर पिछले 6 दिनों से बंद है. बीएसएनएल जहां मॉडम लगाने के लिए राशि का डिमांड कर रही है. वहीं रेलवे राशि देने से मना कर दिया. जिसके कारण एक-दो दिनों में तो इस समस्या का निदान निकलने वाला नहीं है. जब तक पूर्व रेलवे के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं निकालते यहां आरक्षण सेवा बंद ही रहेगा.
यात्री और विभाग दोनों परेशान
आरक्षण टिकट काउंटर बंद रहने के कारण जहां यात्रियों को आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं रेलवे को अच्छी खासी राजस्व की क्षति हो रही है. क्योंकि इस स्टेशन से प्रतिदिन 50 से 60 हजार रुपये का राजस्व विभाग को प्राप्त होता है.
कहते हैं टीडीएम
जिला दूरसंचार प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि मुंगेर रेलवे स्टेशन पर कन्वेंशनर लीज लाइन या सामान्य तरीकों के मॉडम का यूज होता था. जुलाई माह में यहां मैनेज लिंव लाइन नेटवर्क (एमएलएलएन) से जोड़ कर हाई स्पीड कर दिया गया. अब वहां मॉडम खराब हो गया है. जिसे लगाने के लिए विभागीय नियमानुसार डिप्टी सीएसटी कोलकाता एवं चीफ कॉमर्शियल मैनेजर को चार्ज डिमांड नोट भेजा गया.
जिसके एवज में वहां से इन पदाधिकारियों ने कहा कि वे किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क अदा नहीं करेंगे और रेल विभाग खुद का मॉडम मुंगेर रेलवे स्टेशन पर लगायेगी. तत्काल अगर रेल विभाग द्वारा लिंक चालू करने का आदेश निर्गत किया जाता है तो पुराने कन्वेंशनर लीज लाइन से लिंक से बीएसएनएल जोड़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >