पंचायत बनेगा खुले में शौचमुक्त

मुंगेर जिले में शौचालय निर्माण की स्थिति गंभीर डीएम ने पीएचइडी के प्रधान सचिव को दी सूचना मुंगेर : मुंगेर जिले में स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण की स्थिति अत्यंत ही गंभीर है और इस मामले को लेकर बुधवार को जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को जम कर […]

मुंगेर जिले में शौचालय निर्माण की स्थिति गंभीर

डीएम ने पीएचइडी के प्रधान सचिव को दी सूचना
मुंगेर : मुंगेर जिले में स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण की स्थिति अत्यंत ही गंभीर है और इस मामले को लेकर बुधवार को जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को जम कर फटकार लगायी एवं निर्माण कार्य से जुड़े प्रखंड समन्वयकों के मानदेय पर रोक लगा दी. उन्होंने 31 मार्च तक जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक पंचायत को खुले में शौच मुक्त पंचायत बनाने का निर्देश दिया.
जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडेय सहित जिले के मुंगेर खड़गपुर एवं तारापुर के अनुमंडल पदाधिकारी व पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता सरयुग राम मौजूद थे. समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले के गंगा किनारे के 26 पंचायतों में 27 हजार शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है. जिसमें अबतक दो हजार शौचालय भी नहीं बन पाया है. बदहाली यह है कि जिन लोगों ने शौचालय का निर्माण किया उसे विभागीय पेंच के कारण निर्धारित राशि नहीं मिल रही.
जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और सेवा संतोषप्रद होने तक जिले के सभी नौ प्रखंडों के प्रखंड संयोजकों के मानदेय पर रोक लगा दी. साथ ही एक पखवारे बाद 18 फरवरी को पुन: समीक्षा की जायेगी. समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि प्रखंड समन्वयक प्रखंड कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते. इस मामले में बीडीओ को उपस्थिति की निगरानी के आदेश दिये गये. साथ ही एक पखवारे के अंदर शौचालय बनाने वाले सभी लोगों को राशि भुगतान का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने इस मामले में पंचायतवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >