कल जेएसए मैदान में आरंभ होगा 13वां ओपेन एथलेटिक्स चैंपियनशिप

दो हजार एथलीट लेंगे भाग जमालपुर : पूर्व रेलवे डीजल शेड जमालपुर के तत्वावधान में जेएसए के मैदान में 13 वां ओपेन एथलेटिक्स चैंपियनशिप आगामी 5 से 7 फरवरी को आरंभ होगा़ इसमें देश के विभिन्न प्रांतों से लगभग दो हजार से अधिक एथलीट शामिल होंगे़ प्रतिभागियों के आने का सिलसिला गुरुवार से ही आरंभ […]

दो हजार एथलीट लेंगे भाग

जमालपुर : पूर्व रेलवे डीजल शेड जमालपुर के तत्वावधान में जेएसए के मैदान में 13 वां ओपेन एथलेटिक्स चैंपियनशिप आगामी 5 से 7 फरवरी को आरंभ होगा़ इसमें देश के विभिन्न प्रांतों से लगभग दो हजार से अधिक एथलीट शामिल होंगे़ प्रतिभागियों के आने का सिलसिला गुरुवार से ही आरंभ हो जायेगा. इस बात की जानकारी बुधवार को आयोजन समिति के सचिव तथा स्वर्णपदक विजेता राकेश कुमार सिंह ने दी.
उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार ऑन लाइन आवेदन लिया जा रहा है़ इसके तहत देश के विभिन्न भागों से अबतक 470 आवेदकों का पंजीयन हो पाया है. उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों की आवासीय सुविधा रेलवे के केंद्रीय संस्थान, क्विंस रोड होस्टल तथा यांत्रिक निवास में किया जायेगा़ साथ ही उद्घाटन समारोह में मालदह के एडीआरएम सुब्रतो सरकार, इरिमी के डायरेक्टर एके गुप्ता, सीडब्लूएम अनिमेष कुमर सिन्हा तथा इरिमी के सीनियर प्रोफेसर एके पांडेय मुख्य रूप से शामिल होंगे़ बिहार के भागलपुर, जमुई, साइ सेंटर, गिद्घौर, नवादा, शेखपुरा, बाढ, पटना, आइजी पुलिस पटना, मोतिहारी, समस्तीपुर, वैशाली, सारन तथा मुंगेर जिले की टीमों ने चैंपियनशिप में शामिल होने की स्वीकृति दे दी है़ चैंपियनशिप को दो ग्रुप में बांटा गया है़ ग्रुप ए में केवल स्कूली छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है, जबकि ग्रुप बी में जिला, क्लब व प्रांत की टीम को शामिल किया गया है़ इस बीच जमालपुर स्पोर्टस एसोसिएशन के मैदान में तैयारी को मूर्त रूप दिया जा रहा है़ जिसमें संजीव ब्रह्मचारी, सुबोध, मनोज, वरूण, मणिदेव, अभिषेक तथा प्रेम बिहारी का सक्रिय योगदान है.
चैंपियनशिप की विशेषता
कुल इवेंट 70
कुल मेडल व गिफ्ट 210
नकद पुरस्कार 04
बेस्ट एथलीट पुरस्कार 02
टोटल चैंपियनशिप 04

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >