मुंगेर : बीएसएनएल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के प्रति कृतसंकल्पित है. उपभोक्ताओं कम खर्च में अधिक बात कराने के लिए कई स्कीम भी चला रही है. ये बातें जिला दूरसंचार प्रबंधक दिनेश कुमार ने पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल नंबर पोर्टोवल स्कीम लायी है. इस योजना के तहत अन्य नेटवर्क से जुड़े उपभोक्ता अगर बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं तो वे 14 फरवरी तक आवेदन दे सकते हैं.
इसके तहत उपभोक्ताओं को 6 से 7 रुपये के पहले रिचार्ज कराने पर 100 रुपये का टॉक टाइम एवं 6 माह का वैलिडिटी विभाग उपभोक्ताओं को दे रही है. दूसरे स्कीम के तहत नया सीम लेने वाले उपभोक्ताओं को 106 से 107 रुपये के पहले रिचार्ज पर 200 रुपये टॉक टाइम एवं 6 माह का वैलिडीटी विभाग दे रही है. यह योजना 15 फरवरी तक लागू है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए विभाग अपने फ्रेंचाईजी के माध्यम से जगह-जगह शिविर लगवायेगी और ऑन द स्पॉट उपभोक्ताओं को लाभ प्रदान करेंगी.
