तारापुर : प्रखंड के तारापुर मोहनगंज स्थित एसकेएस फाइनांस लिमिटेड कंपनी के कार्यालय से मंगलवार को रहस्यमय ढंग से 3 लाख 19 हजार 640 रुपये की चोरी हो गयी. घटना के संदर्भ में शाखा प्रबंधक भोले शंकर मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि फाइनांस कंपनी के तिजौरी से यह राशि गायब हुई है. इसकी सूचना कंपनी के वरीय अधिकारियों को भी दिया गया.
शाखा प्रबंधक ने बताया कि फिल्ड से कलेक्शन के तौर पर यह राशि आयी थी और रखा गया था. तिजौरी की दो चाबी है इसमें एक लेखापाल राजकुमार सिंह एवं दूसरा क्षेत्र पदाधिकारी अमरकांत कुमार के पास रहता है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टीएन विश्वास एवं पुलिस इंस्पेक्टर कैलाश राम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन की और यह हिदायत दी गयी है कि बिना पुलिस के सूचना के कोई भी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे.
