रेल टिकट का आरक्षण केंद्र ठप

रेलवे को लाखों का नुकसान, उपभोक्ता परेशान सूचना के बाद भी नहीं बदली गयी बीएसएनएल का डिफेक्टिव मॉडम मुंगेर : मुंगेर रेलवे स्टेशन में पिछले पांच दिनों से कंप्यूटरीकृत रेल टिकट आरक्षण सेवा बंद है. जिसके कारण रेलवे को लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है. जबकि आम लोगों को भी काफी आर्थिक, मानसिक […]

रेलवे को लाखों का नुकसान, उपभोक्ता परेशान

सूचना के बाद भी नहीं बदली गयी बीएसएनएल का डिफेक्टिव मॉडम
मुंगेर : मुंगेर रेलवे स्टेशन में पिछले पांच दिनों से कंप्यूटरीकृत रेल टिकट आरक्षण सेवा बंद है. जिसके कारण रेलवे को लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है. जबकि आम लोगों को भी काफी आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक परेशानियों का सामना करना पर रहा. मुंगेर शहर के लोगों को रिजर्वेशन कराने के लिए 8 किलोमीटर दूर जमालपुर जाना पड़ता है. रेल अधिकारी का कहना है कि बीएसएनएल द्वारा जो ब्रॉउड बैंड का मोडम दिया गया है उसमें तकनीकी खराबी के कारण कार्य ठप है.
29 जनवरी से बंदहै काउंटर
प्राप्त समाचार के अनुसार 29 जनवरी को 12 बजे तक आरक्षण टिकट काउंटर पर टिकट कटा. उसके बाद मॉडम में फॉल्ट आ गया और लिंक गायब हो गया. जिसके बाद घंटों लोग इंतजार करते रहे. लेकिन लिंक नहीं आया. 30 जनवरी की सुबह भी लोग टिकट आरक्षण के लिए स्टेशन पर पहुंचे लेकिन टिकट काउंटर पर सुबह से ही लिंक फेल का बोर्ड टांग दिया गया. 2 फरवरी तक लोग इस आशा में स्टेशन पर पहुंचते रहे कि इतने दिनों बाद तो जरूर मॉडम ठीक हो गया होगा और टिकट कटेगा. लेकिन अबतक लिंक ठीक नहीं हो पाया है.
लाखों का हो रहा नुकसान
पांच दिनों से टिकट काउंटर बंद रहने से विभाग को लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है. बताया जाता है कि इस स्टेशन से रोजाना लगभग 50 से 60 हजार रुपये का टिकट कटता है. लेकिन इन दिनों यहां टिकट नहीं कट रहा है. जिसके कारण विभाग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
जमालपुर जाकर कटानीपड़ रही टिकट
मुंगेर शहर एवं आसपास के लोगों को रेलवे टिकट आरक्षण के लिए अब जमालपुर जाना पड़ रहा है. जिसके कारण आर्थिक नुकसान के साथ ही समय की भी बरबादी हो रही. कुछ लोग तो प्राइवेट स्तर पर रेलवे बुकिंग करने वाले लोगों से संपर्क कर रहे तो कुछ दलाल के चक्कर में पड़ रहे हैं.
बीएसएनएल बना है उदासीन
29 जनवरी को ही रेलवे द्वारा मॉडम के डिफेक्टिव की सूचना होने की सूचना बीएसएनएल विभाग को दे दिया गया. लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी विभाग ने डिफेक्टिव मॉडम को नहीं बदला है. जिसके कारण रेलवे को राजस्व की क्षति हो रही है.
कहते हैं बुकिंग क्लर्क
मुंगेर रेलवे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क विजय कुमार ने बताया कि 29 जनवरी को आधे समय से ही लिंक फेल हो गया. इसकी सूचना बीएसएनएल विभाग को दिया गया. विभाग से एक इंजीनियर भी आये. लेकिन आज तक विभाग द्वारा इसे दुरुस्त नहीं किया गया है.
कहते हैं एसडीई
बीएसएनएल के अनुमंडल दूरसंचार अभियंता कृष्णा प्रसाद ने बताया कि विभाग में मॉडम नहीं रहने के कारण रेलवे स्टेशन पर लगे डिफेक्टिव मॉडम को नहीं बदला जा सका है. बुधवार को मॉडम आने पर बदली की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >