गोलीबारी मामले में एक आरोपी धराया

जमालपुर : इस्ट कॉलेनी थाना क्षेत्र के नयागांव बजरंग बली रोड के निकट पिछले रविवार की रात्रि सेवानिवृत्त लिपिक राजकुमार मंडल के घर अपराधियों द्वारा गोलीबारी मामले में मंगलवार को एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस बीच इस्ट कॉलोनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार नामजद आरोपी सौरव कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल […]

जमालपुर : इस्ट कॉलेनी थाना क्षेत्र के नयागांव बजरंग बली रोड के निकट पिछले रविवार की रात्रि सेवानिवृत्त लिपिक राजकुमार मंडल के घर अपराधियों द्वारा गोलीबारी मामले में मंगलवार को एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस बीच इस्ट कॉलोनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार नामजद आरोपी सौरव कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

एसडीपीओ ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में इस बात की पुष्टि हुई है कि राज कुमार मंडल के घर पर अपराधियों द्वारा गोलीबारी की गयी.
उन्होंने बताया कि यह रंगदारी का मामला नहीं है, बल्कि विशुद्ध रूप से पारिवारिक विवाद का मामला है़ दो-तीन महीने पूर्व राज कुमार मंडल तथा राम विलास शर्मा के परिवार के बीच विवाद हुआ था़ जिसके कारण दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है. उन्होंने कहा कि राजकुमार मंडल एवं उनके परिजनों द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर क्षेत्र में कुछ जमीन की बिक्री किये जाने के मामले को भी पुलिस ध्यान में रख कर तहकीकात कर रही है़
इस मामले में दो व्यक्तियों का नाम सामने आया है़ पुलिस उस पर भी नजर बनाये हुए है़ उल्लेखनीय है कि इस गोलीकांड को लेकर पीडि़त द्वारा अपने पड़ोसी रामविलास शर्मा के पुत्र गौरव कुमार सहित दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसमें सौरव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं सौरव के मित्र राहुल को बेकसूर पाते हुए उसे छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >