मुंगेर : नक्सली मुठभेड़ में मारे गये मुंगेर के पुलिस अवर निरीक्षक भवेश कुमार के परिजनों को मृतांत लाभ के लिए पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. इसके तहत जहां उसे नक्सली शहादत का लाभ दिया जायेगा. वहीं उसके दोनों बच्चे रश्मि व सत्यम को पढ़ाई के लिए प्रति साल 10-10 हजार रुपये विभाग द्वारा दिया जायेगा.
बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलेंगे 10-10 हजार
मुंगेर : नक्सली मुठभेड़ में मारे गये मुंगेर के पुलिस अवर निरीक्षक भवेश कुमार के परिजनों को मृतांत लाभ के लिए पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. इसके तहत जहां उसे नक्सली शहादत का लाभ दिया जायेगा. वहीं उसके दोनों बच्चे रश्मि व सत्यम को पढ़ाई के लिए प्रति साल 10-10 हजार रुपये […]

पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि नक्सली कार्रवाई के दौरान शहीद के परिजन को जहां सरकार द्वारा घोषित 20 लाख की राशि व 10 लाख की ग्रेज्यूटी के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है. शीघ्र ही परिजन को अनुकंपा के आधार पर नौकरी भी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि भवेश के दोनों बच्चों को विभाग द्वारा 20 वर्ष के उम्र तक पढ़ाई के लिए 10-10 हजार रुपये दिये जायेंगे. विदित हो कि भवेश के दोनों बच्चे खगडि़या के डीएवी स्कूल में पढ़ता है.
बिहार पुलिस एसोसिएशन ने
दी श्रद्धांजलि
बिहार पुलिस एसोसिएशन शाखा मुंगेर के तत्वावधान में सोमवार को पुलिस लाइन शास्त्रीनगर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. उपस्थित दारोगा ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, राजाराम, कोतवाली थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित सभी थाना के थानाध्यक्ष व एसआइ एवं एएसआई मौजूद थे.