जमालपुर : जनता दल यूनाइटेड नगर इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को मारवाड़ी धर्मशाला हुई. उसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने की. मुख्य अतिथि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद सिंह थे. बैठक में एससीआरए तथा रेल इंजन कारखाना को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी.
एससीआरए को लेकर चार फरवरी को भूख हड़ताल
जमालपुर : जनता दल यूनाइटेड नगर इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को मारवाड़ी धर्मशाला हुई. उसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने की. मुख्य अतिथि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद सिंह थे. बैठक में एससीआरए तथा रेल इंजन कारखाना को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष कहा कि स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश भारतीय रेल […]

जिलाध्यक्ष कहा कि स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश भारतीय रेल की रीढ है़ जिसके कुशल इंजीनियरों ने न केवल भारत बल्कि विश्व के कोने में भी जमलपुर का नाम रोशन किया है. इसके बंद करने का मतलब होता है कि रेल कारखाना से उसकी आत्मा को निकाल लेना. अन्य वक्ताओं ने कहा कि एक ओर एससीआरए को बंद कर कर दिया. दूसरी ओर रेल कारखाना में वर्षों से एक्ट अप्रेंटिश की बहाली बंद पड़ी है
स्थानीय मंत्री शैलेंश कुमार के नेतृत्व में एससीआरए को लेकर अंदोलन किया जायेगा. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 04 फरवरी गुरुवार को जुबली वेल चौक पर एक दिवसीय भूख हड़ताल किया जायेगा.
मौके पर विपिन सिंह, प्रमोद सिंह, रामविलास दिवाकर, राजीव सिंह, शैलेंद्र तांती, मणिलाल मंडल, रामबृक्ष तांती, मुकेश सिंह, बब्बू तथा अलीशेर मुख्य रूप से मौजूद थे.