दुखद स्थिति . दो परिचारिका के भरोसे रविवार को चलता रहा प्रसव का कार्य

कागज पर हुई डॉक्टरों की ड्यूटी डॉक्टर आउट ऑफ स्टेट मुंगेर : सदर अस्पताल का इमरजेंसी व प्रसव केंद्र ऐसा वार्ड है, जहां 24 घंटे चिकित्सकों का रहना अनिवार्य है. किंतु अस्पताल प्रबंधन सरकारी निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए बिना चिकित्सकों के ही वार्डों का संचालन करने में मशगूल है. हाल यह है कि रजिस्टर […]

कागज पर हुई डॉक्टरों की ड्यूटी

डॉक्टर आउट ऑफ स्टेट
मुंगेर : सदर अस्पताल का इमरजेंसी व प्रसव केंद्र ऐसा वार्ड है, जहां 24 घंटे चिकित्सकों का रहना अनिवार्य है. किंतु अस्पताल प्रबंधन सरकारी निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए बिना चिकित्सकों के ही वार्डों का संचालन करने में मशगूल है. हाल यह है कि रजिस्टर पर वैसे चिकित्सक की ड्यूटी लगा दी जाती है, जो आउट ऑफ स्टेट रहते हैं.
रविवार को सदर अस्पताल का प्रसव केंद्र बिना चिकित्सक के ही चलता रहा. जहां दिन भर कई महिलाओं का प्रसव कार्य भी कराया गया. किंतु सब के सब प्रसव चिकित्सक के अनुपस्थिति में ही हुई. प्रसव कार्य व जच्चा का देखरेख ए ग्रेड परिचारिका संगीता कुमारी एवं शोभा कुमारी के ही भरोसे दिन भर चलता रहा. एक बार भी अस्पताल के उपाधीक्षक व प्रबंधक यह देखने तक नहीं पहुंचे कि प्रसव केंद्र में चिकित्सक ड्यूटी पर हैं या नहीं.
जरूरत पड़ेगा तो बुला लेंगे
प्रसव केंद्र के ड्यूटी रूम में जहां चिकित्सक की कुरसी खाली पड़ी हुई थी. वहीं दो परिचारिका संगीता कुमारी एवं शोभा कुमारी ड्यूटी पर मौजूद पायी गयी. पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी डॉ निर्मला गुप्ता की ड्यूटी है. रविवार को एक ही डॉक्टर को 24 घंटे तक ड्यूटी करना पड़ता है. इसलिए मैडम नहीं आयी है. जब उनका जरूरत पड़ेगा तो उन्हें फोन कर बुला लेंगे.
आउट ऑफ स्टेट है डॉक्टर
प्रसव केंद्र में चिकित्सक के अनुपस्थित रहने के संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि डॉ निर्मला गुप्ता एक विशेष प्रशिक्षण के लिए राज्य से बाहर गयी हुई है. वे पटना आ चुकी है. मुंगेर पहुंचते ही ही वह ड्यूटी पर पहुंच जायेंगी. वैसे परिचारिकाओं को बता दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर वे डॉ शुभ्रा वर्मा को फोन कर बुला लें.
कहते हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है. वे इस संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >