अवकाशप्राप्त न्यायाधीश अमीर दास का निधन

मुंगेर : पटना एवं रांची उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमीर दास का रविवार को उनके मुंगेर शादीपुर स्थित आवास पर निधन हो गया. वे 82 वर्ष के थे. उनके निधन पर न्यायिक जगत के साथ ही शहर के बुद्धिजीवियों व शिक्षाविदों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को […]

मुंगेर : पटना एवं रांची उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमीर दास का रविवार को उनके मुंगेर शादीपुर स्थित आवास पर निधन हो गया. वे 82 वर्ष के थे. उनके निधन पर न्यायिक जगत के साथ ही शहर के बुद्धिजीवियों व शिक्षाविदों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मुंगेर लाल दरवाजा स्थित श्मशान घाट पर किया जायेगा. न्यायमूर्ति अमीर दास भागलपुर से विधि स्नातक की डिग्री प्राप्त कर वर्ष 1963 में मुंगेर विधिज्ञ संघ में वकालत शुरू की थी और 1979 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर आसीन हुए थे.

उनका प्रथम पदस्थापन एडीजे के रूप में दुमका में हुआ था. वे नवादा, गिरीडीह, धनवाद व चाइबासा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर आसीन रहे. 1 जनवरी 1990 को वे पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश बने और फिर रांची उच्च न्यायालय में भी अपनी सेवा दी. 31 दिसंबर 1985 को पटना उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त हुए थे. राज्य सरकार ने उन्हें वर्ष 1997 में जहानाबाद नरसंहार कांड से संबंधित न्यायिक जांच आयोग (अमीर दास आयोग) का अध्यक्ष बनाया था. वे भारतीय संगीत के गायन व वादन कला से भी जुड़े रहे. उनके निधन पर संगीतज्ञ व पूर्व वार्ड पार्षद राणा ऋषिदेव सिंह, अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्र, रजनीकांत, विनोद यादव, शिक्षाविद संजीव पाठक, कौशल किशोर पाठक ने गहरी संवेदना व्यक्त की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >