जमालपुर : जमालपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार ऑटोमेटिक क्वाइन टिकट वेंडिंग मशीन गुरुवार को काम करना आरंभ कर दिया. पूर्व रेलवे कोलकाता के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय के कमलेश भट्टाचार्य इसके लिये जमालपुर पहुंचे थे. जिनकी देखरेख में मशीन चालू किया गया. जमालपुर टिकट बुकिंग पर्यवेक्षक एके झा ने मशीन का पहला टिकट लिया. […]
जमालपुर : जमालपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार ऑटोमेटिक क्वाइन टिकट वेंडिंग मशीन गुरुवार को काम करना आरंभ कर दिया. पूर्व रेलवे कोलकाता के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय के कमलेश भट्टाचार्य इसके लिये जमालपुर पहुंचे थे. जिनकी देखरेख में मशीन चालू किया गया. जमालपुर टिकट बुकिंग पर्यवेक्षक एके झा ने मशीन का पहला टिकट लिया. मेगा डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड जिसके तकनीकी विशेषज्ञ सौरव पाल ने मशीन को स्थापित किया.
उन्होंने बताया कि मशीन से कोई भी रेल यात्री नोट, सिक्का या रेलवे स्मार्ट कार्ड द्वारा पूरे देश के किसी भी रेलवे स्टेशन का अनारक्षित रेल टिकट खरीद सकता है. मौके पर सीआइटी राजकुमार मंडल, रेखा शर्मा, मानो कुमारी, पीके झा सहित वाणिज्य विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित थे.
मशीन की खासियत : ऑटोमेटिक क्वाइन टिकट मशीन जमालपुर क्षेत्र के लिए नई मशीन है. गुरुवार को इसके बारे में तकनीकी विशेषज्ञों ने इसकी खासियत गिनायी. बताया गया कि मशीन को ऑपरेट करते ही पहले जोन, स्टेशन, यात्रियों की संख्या, भुगतान का तरीका डिसप्ले होगा. यह मशीन केवल पांच व 10 रुपये का सिक्का ही स्वीकार करेगी, जबकि पांच से एक हजार रुपये तक का नोट भी स्वीकार्य होगा, लेकिन शर्त यह होगी कि निर्धारित भाड़ा ही मशीन में डाला जाये. गंतव्य स्टेशन को मशीन के डिसप्ले पर अंगुली रखते ही स्वयं मशीन ही उस स्टेशन तक का भाड़ा भी बता देगी. मशीन केवल नये नसेट ही स्वीकार करेगी.
एक बार इस मशीन से टिकट ले लेने के बाद किसी शर्त पर उसे वापस नहीं किया जायेगा. एक टिकट डिलीवर करने में मशीन 15 से 20 सेकंड का समय लेगी. यह भी बताया गया कि ऑटोमेटिक क्वाइन टिकट मशीन से टिकट प्राप्त करने के लिए रेलवे ने स्मार्ट कार्ड भी जारी किया है. इसके लिए टिकट बुकिंग काउंटर पर जाकर स्मार्ट कार्ड की मांग की जा सकती है. यात्रियों की मांग पर वहां से कम से कम 70 रुपये का भुगतान कर स्मार्ट कार्ड प्राप्त किया जा सकता है. कार्ड की वैधता एक वर्ष की होगी.
राशि समाप्त होने की स्थिति में इसी मशीन द्वारा कार्ड को पुन: रिचार्ज भी किया जा सकता है. काउंटर से जानकारी दी गई कि एक सौ रुपये का स्मार्ट कार्ड की खरीद पर यात्री को कार्ड में एक सौ पांच रुपये का बैलेंस दिया जा रहा है.