प्रदर्शन . जिले भर में मिठाई व कपड़ा पर वैट लगाने का हो रहा है विरोध

बंद रहे जिले के व्यावसायिक प्रतिष्ठान बिहार सरकार द्वारा कपड़े व मिठाइयों का प्रकार विभाजन कर वैट लगाने के विरोध में मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर बुधवार को सभी बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. जिले के अन्य बाजार तारापुर, खड़गपुर, संग्रामपुर में बंद का असर रहा. मुंगेर : मुंगेर शहर में छोटे-मोटे दुकान […]

बंद रहे जिले के व्यावसायिक प्रतिष्ठान

बिहार सरकार द्वारा कपड़े व मिठाइयों का प्रकार विभाजन कर वैट लगाने के विरोध में मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर बुधवार को सभी बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे.
जिले के अन्य बाजार तारापुर, खड़गपुर, संग्रामपुर में बंद का असर रहा.
मुंगेर : मुंगेर शहर में छोटे-मोटे दुकान व फुटपाथ की दुकानें खुली रही. मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने शहर में विरोध प्रदर्शन भी किया. जबकि बरियारपुर में बंदी के साथ ही व्यवसायी धरना पर भी बैठे. मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश जैन एवं सचिव प्रभात कुमार के नेतृत्व में चैंबर सदस्यों ने काला बिल्ला लगा कर बुधवार की सुबह जुलूस निकाला.
बाजार में घूम-घूम कर सदस्यों ने दुकानदारों से बंद करने की अपील की. शहर के सभी बड़े प्रतिष्ठान बंद रहे. अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि मुंगेर के सभी व्यवसायी सरकार के इस अदूरदर्शी नीति का विरोध करती है. बिहार के निकटवर्ती राज्य पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरप्रदेश और उड़ीसा जैसे राज्यों में कपड़ा व मिठाई वैट परिधि से बाहर है.
सरकार के इस निर्णय से व्यवसायी व उद्योग-धंधों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. सरकार अपने बजटीय घाटा को पूरा करने का वैकल्पिक मार्ग अख्तियार करे. अन्यथा कपड़ा और मिठाई पर टैक्स संग्रह से ज्यादा रकम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ना तय है. जुलूस में अशोक तुलस्यान, विजय मोदी, राजकुमार खेमका, उमाशंकर अग्रवाल, सुबोध कुमार साहा, निर्मल कुमार जालान, कृष्ण कुमार अग्रवाल सहित अन्य शामिल थे.
तारापुर प्रतिनिधि के अनुसार चैंबर के आह्वान पर बुधवार को तारापुर में भी बाजार बंद रहा. तारापुर चैंबर अध्यक्ष राजेंद्र साह, सचिव पिंटू अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने बाजार में घूम-घूम कर बाजार को बंद कराया. बाजार बंद रहने के कारण आम लोगों को समानों की खरीदारी करने में काफी परेशानी हुई. बाजार बंद कराने में अमित सिंह, मो. मजाहिद, पप्पू केशरी, रामप्रकाश केशरी सहित अन्य चैंबर सदस्य शामिल थे.
बरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार बिहार सरकार द्वारा नया वैट बढ़ाये जाने के विरोध में चैंबर के आह्वान पर दुकाने बंद रही. चैंबर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि नई-नई वस्तुओं पर नया टैक्स व वैट बिहार सरकार द्वारा बढ़ाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. मौके पर चैंबर सचिव दिलीप सांवरिया, प्रदीप कुमार, दिवाकर भगत, उमेश कुमार, भिखारी साव सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >