एससीआरए को लेकर नुक्कड़ सभा

जमालपुर : जमालपुर स्थित भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) से स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश (एससीआरए) की पढ़ाई को बंद करने के विरोध में राजद नगर इकाई द्वारा बुधवार को शहर के विभिन्न भागों में नुक्कड़ सभा किया गया. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने की. उन्होंने स्टेशन चौक पर नुक्कड़ सभा […]

जमालपुर : जमालपुर स्थित भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) से स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश (एससीआरए) की पढ़ाई को बंद करने के विरोध में राजद नगर इकाई द्वारा बुधवार को शहर के विभिन्न भागों में नुक्कड़ सभा किया गया. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने की. उन्होंने स्टेशन चौक पर नुक्कड़ सभा में कहा कि इरिमी न केवल जमालपुर की बल्कि पूरे बिहार की शान है. जहां एससीआरए की पढ़ाई होती है.

एससीआरए के कुशल इंजीनियरों ने देश-विदेश में जमालपुर का नाम रोशन किया है. इस संस्थान को एकाएक बंद करने का निर्णय लेकर केंद्र सरकार ने बिहार के साथ अपने सौतेले व्यवहार को प्रदर्शित किया है. यहां एससीआरए की पढ़ाई को पूर्ववत जारी रखने के लिए गुरुवार को जुबली वेल चौक पर एक विशाल महाधरना का आयोजन किया जाना है. राजद नेता विनय कुमार यादव ने कहा कि राजद कार्यकर्ता शहर में एससीआरए को जीवित रखने की लड़ाई लड़ रहे हैं,

तो संसद में पूर्वांचल के राजद नेता सह सांसद जय प्रकाश नारायण यादव इस मामले को लेकर आवाज उठा रहे हैं. परंतु समस्त लोगों को आपसी भेदभाव छोड़ कर इस लड़ाई में शामिल होना होगा, तभी हम सफल हो सकते हैं. मौके पर रवींद्र यादवेंदु, अल्पसंख्यक नेता जुल्फेकार अंसारी, आलोक कुमार, सहदेव साह, मो आबिद, भागीरथ यादव, चंद्रलोक यादव, पप्पू यादव, वीरेंद्र यादव तथा पिंटू कुमार मुख्य रूप से शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >