मजनुओं पर नकेल कसना शुरू

मुंगेर : बीआर महिला कॉलेज माधोपुर के समीप लड़कियों के साथ छेड़खानी को लेकर उपजा विवाद तो थम चुका है. लेकिन मुंगेर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार से मजनुओं पर नकेल कसने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्ग निकाला गया. […]

मुंगेर : बीआर महिला कॉलेज माधोपुर के समीप लड़कियों के साथ छेड़खानी को लेकर उपजा विवाद तो थम चुका है. लेकिन मुंगेर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार से मजनुओं पर नकेल कसने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्ग निकाला गया. जबकि कॉलेज रोड एवं अन्य मार्गों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें लगभग 50 से अधिक मोटर साइकिल को पकड़ा गया.

मजनुओं के कारण बिगड़ा सद्भाव:
पुलिस का मानना है कि शहर में इन दिनों जो सद्भाव बिगड़ने की दो घटनाएं घटी उसके पीछे मजनुओं का हाथ है. लड़की के साथ छेड़खानी के कारण ही माहौल बिगड़ा. पहली घटना तोपखाना बाजार में हुई. जिसे संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. यह मामला भी ज्योति एलपीएस स्कूल से उत्पन्न हुआ. जहां कुछ युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी की थी तो दूसरी घटना ब्रह्मस्थान पूरबसराय में भी छेड़खानी के कारण ही विवाद बढ़ा और सामाजिक सद्भाव बिगड़ा.
मजनुओं के खिलाफ चला अभियान : सामाजिक सद्भाव के पीछे मजनुओं की बात जब सामने आयी तो पुलिस ने नकेल कसने के लिए विशेष रणनीति बनायी. एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने महिला कॉलेज माधोपुर मार्ग में खुद गश्ती की. कई मजनुओं की जहां धुनाई की गयी, वहीं 50 बाइक को पकड़ा गया. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और मजनु उस मार्ग में जाने से भी कतराने लगे. वहीं कंपनी गार्डन के गेट पर भी पुलिस ने मजनुओं के खिलाफ अभियान चलाया. गार्डन में आने वाले जोड़े व मजनु उस होकर फटकना भी बंद कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >