क्वॉइन टिकट वेंडिंग मशीन लगाने की कवायद शुरू

क्वॉइन टिकट वेंडिंग मशीन लगाने की कवायद शुरू फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : स्टेशन पर मशीन लगाने की चल रही तैयारी प्रतिनिधि : जमालपुरजमालपुर रेलवे स्टेशन पर क्वॉइन टिकट वेंडिंग (को-टीवीएम) मशीन लगाने का कार्य आरंभ हो गया है. प्लेटफॉर्म के एकमात्र प्रवेश द्वार के निकट तथा पूछताछ काउंटर के सामने इस मशीन को […]

क्वॉइन टिकट वेंडिंग मशीन लगाने की कवायद शुरू फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : स्टेशन पर मशीन लगाने की चल रही तैयारी प्रतिनिधि : जमालपुरजमालपुर रेलवे स्टेशन पर क्वॉइन टिकट वेंडिंग (को-टीवीएम) मशीन लगाने का कार्य आरंभ हो गया है. प्लेटफॉर्म के एकमात्र प्रवेश द्वार के निकट तथा पूछताछ काउंटर के सामने इस मशीन को स्थापित किया जाना है. जहां विद्युत व टेली कम्यूनिकेशन कार्य पूरा करने के लिए विशेषज्ञों ने कार्य आरंभ कर दिया है. बताया गया है कि सोमवार को भागलपुर में भी दो को टीवीएम मशीन को स्थापित किया जाना था. जिसको लेकर मुख्यालय कोलकाता से विशेषज्ञों की टीम वहीं कार्यरत रही. इस कारण मंगलवार को जमालपुर में मशीन को स्थापित किया जायेगा. उधर मशीन की स्थापना के लिये पहुंची टीम के सदस्यों में शामिल विद्युत एवं संचार विभाग के लोगों को मशीन स्थापित होने वाले चिह्नित स्थान तक वायरिंग का आरंभ कर दिया. इस टीम की अगुआई मालदह के टेली-कम्यूनिकेशन निरीक्षक अमर कांत दास ने की. उल्लेशनीय है कि पूर्व रेलवे के मालदह रेल डिवीजन के भागलपुर तथा जमालपुर रेलवे स्टेशनों पर रेलयात्रियों के लिये क्वॉइन टिकट वेंडिंग मशीन की स्थापना की जा रही है. इस मशीन के लग जाने के बाद रेलयात्रियों को टिकट काउंटर पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा वे निर्धारित राशि द्वारा मशीन से ही अनारक्षित रेल टिकट प्राप्त कर सकेंगे. इसके कारण न केवल यात्रियों को समय की बचत होगी वरन उन्हें टिकट के लिए काउंटर पर लंबी लाइन में भी नहीं लगना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >