मुजफ्फरगंज में गोलीबारी, तनाव व्याप्त

मुजफ्फरगंज में गोलीबारी, तनाव व्याप्त प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरगंज गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा गोलीबारी की गयी. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ वसीम अहमद, डीएसपी सुरेंद्र कुमार सहित पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. गोलीबारी में किसी के हताहत होने […]

मुजफ्फरगंज में गोलीबारी, तनाव व्याप्त प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरगंज गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा गोलीबारी की गयी. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ वसीम अहमद, डीएसपी सुरेंद्र कुमार सहित पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन गांव में तनाव व्याप्त है. डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भागवत पाठक और उसके भाइयों के नाम एक जमीन है. जिसमें से एक भाई ने कुंदन मंडल के पास चार डिसमिल जमीन बेच दी. जिसका केवाला उसने कराया. जबकि दूसरे भाई से मो. शाहबुद्दीन ने 16 डिसमिल जमीन का एग्रीमेंट कराया था. जबकि पाठक भाइयों में बंटवारा नहीं हुआ था. डीएसपी ने बताया कि शाहबुद्दीन ने मारपीट की बात कही है. लेकिन वे लिखित देने को तैयार नहीं है. मामले की छानबीन की जा रही है. इधर बताया जा रहा है कि कुंदन मंडल व शाहबुद्दीन के बीच विवाद हुआ. जिस पर कुंदन मंडल ने शाहबुद्दीन के साथ मारपीट की और गोली चला दिया. जिसमें वह बाल-बाल बच गया. गोलीबारी के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >