छेड़खानी के बाद उत्पन्न स्थिति नियंत्रित, दो गिरफ्तार

छेड़खानी के बाद उत्पन्न स्थिति नियंत्रित, दो गिरफ्तार बीआर महिला कॉलेज के चहारदीवारी तोड़ कर किया क्षतिग्रस्त प्रतिनिधि , मुंगेर माधोपुर में छेड़खानी के बाद उत्पन्न विवाद रविवार को पूरी तरह नियंत्रित रहा. लेकिन शाम में कुछ शरारती तत्व तीन-चार मोटर साइकिल से पहुंच कर दुकान बंद करो-दुकान बंद करो का हल्ला करते हुए माहौल […]

छेड़खानी के बाद उत्पन्न स्थिति नियंत्रित, दो गिरफ्तार बीआर महिला कॉलेज के चहारदीवारी तोड़ कर किया क्षतिग्रस्त प्रतिनिधि , मुंगेर माधोपुर में छेड़खानी के बाद उत्पन्न विवाद रविवार को पूरी तरह नियंत्रित रहा. लेकिन शाम में कुछ शरारती तत्व तीन-चार मोटर साइकिल से पहुंच कर दुकान बंद करो-दुकान बंद करो का हल्ला करते हुए माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ कुंदन कुमार एवं एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा वहां पहुंचे. लेकिन तब तक सभी फरार हो चुके थे. इधर शनिवार की घटना में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. छेड़खानी से उत्पन्न विवाद रविवार को पूरी तरह नियंत्रण में रहा. शांति व्यवस्था बहाली को लेकर प्रशासनिक स्तर पर ब्रह्मस्थान के समीप मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल को तैनात किया गया है. जबकि लगातार माधोपुर, चुरंबा, पूरबसराय में पुलिस गश्त की जाती रही. खुद एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा गश्ती कर रहे थे. उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक पक्ष की ओर से चुरंबा निवासी मो. अतहर अब्बास ने 8 लोगों को नामजद किया है. जबकि दूसरे पक्ष की ओर से गौतम कुमार ने 6 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि वासुदेवपुर ओपी प्रभारी राजीव रंजन सिन्हा के बयान पर भीड़ द्वारा पुलिस पर फायरिंग, पथराव करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें 16 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इस मामले में चुरंबा निवासी शहजाद आलम एवं रायसर निवासी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >