अफवाह पर सतर्क हुई पुलिस, एहतियात के तौर पर जवान तैनात

अफवाह पर सतर्क हुई पुलिस, एहतियात के तौर पर जवान तैनात फोटो संख्या : 3,4फोटो कैप्सन : जामा मसजिद के समीप स्थिति पर नजर रखते एएसपी अभियान एवं शहर में तैनात पुलिस जवान प्रतिनिधि : मुंगेर शहर में शांति भंग होने की आशंका पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन सतर्क रही. एहतियात के तौर पर शहर […]

अफवाह पर सतर्क हुई पुलिस, एहतियात के तौर पर जवान तैनात फोटो संख्या : 3,4फोटो कैप्सन : जामा मसजिद के समीप स्थिति पर नजर रखते एएसपी अभियान एवं शहर में तैनात पुलिस जवान प्रतिनिधि : मुंगेर शहर में शांति भंग होने की आशंका पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन सतर्क रही. एहतियात के तौर पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात रहे. एएसपी अभियान नवीन कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस जहां जामा मसजिद के समीप तैनात रहे. वहीं शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये थे. एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा एवं प्रशिक्षु डीएसपी केएम प्रसाद भी शहर में गश्त लगाते रहे. गुरुवार की रात शहर में अफवाह फैली की तोपखाना बाजार, कटघर के समीप पुन: किसी बात को लेकर विवाद होने वाला है. जिसकी अफवाह जंगल में आग की तरह चारों ओर फैल गयी. शहर के हर मुहल्ले में इसकी चर्चा होने लगी. अफवाह था कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शहर में एक वर्ग द्वारा विशाल जुलूस निकाला जायेगा. साथ ही विरोध प्रदर्शन होगा. अफवाह की भनक प्रशासन को लगी तो प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया. प्रशासन को लगा कि अफवाह के कारण ही विवाद बढ़ता है. अफवाह पर विराम लगाने के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये. चौक-चौराहों पर तैनात थे जवान एहतियात के तौर पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर एसटीएफ, एसएसबी एवं जिला पुलिस के जवानों को लगाया गया था. शहर के एक नंबर ट्रैफिक, इंदिरा गांधी चौक, जामा मसजिद तोपखाना बाजार, तोपखाना बाजार चौक, अंबेदकर चौक कटघर, नीलम चौक सहित आधे दर्जन स्थानों पर जवानों को तैनात किया गया. जबकि जवानों द्वार मोटर साइकिल से लगातार पूरबसराय, तोपखाना बाजार, दो नंबर गुमटी यानी शहर के हर मार्ग पर गश्ती की जा रही थी. जबकि कोतवाली, पूरबसराय, बासुदेवपुर सहित कई थाना के थानाध्यक्ष द्वारा भी गश्ती जारी थी. इतना ही नहीं पुलिस कंट्रोल रूम में जहां अतिरिक्त जवान को रखा गया था. वहीं दंगा नियंत्रण वाहन को भी खड़ा कर रखा गया था. अफवाह पर चर्चा रही जोरों पर अफवाह को लेकर शहर में चर्चा का बाजार भी गर्म रहा. शहर में पुलिस की तैनाती एवं लगातार हो रही गश्ती के कारण लोगों में चर्चा हो रही थी कि आखिर क्यों इतनी व्यापक पैमाने पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे. कहते हैं पुलिस अधिकारी एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने कहा कि अफवाह के कारण एहतियात के तौर पर जवानों को तैनात किया गया था. ताकि असामाजिक तत्व इस अफवाह को हवा देकर स्थिति तनावपूर्ण न बने. ——————————-बॉक्स—————————-बच्चों के झगड़े में बढ़ा था तनाव मुंगेर : शहर के तोपखाना बाजार में बच्चों के झगड़ों को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव की घटना के बाद तनाव उत्पन्न हो गया था. इस मामले में दोनों पक्ष से कोतवाली थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसमें स्थानीय वार्ड पार्षद मो. साकिर सहित 12 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने न्यायालय से वारंट भी प्राप्त कर रखा है. लेकिन कुछ लोग इस मामले को तूल देने में लगे हैं. जिससे माहौल बिगड़ने की संभावना बनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >