जन कल्याण सेवा रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य

जन कल्याण सेवा रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य नि:शुल्क सिलाई-कटाई प्रशिक्षण को मिला दो सिलाई मशीन फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : सिलाई मशीन देते क्लब के पदाधिकारी प्रतिनिधि , मुंगेर रोटरी क्लब ऑफ मुंगेर सिटी द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय गुलजार पोखर को गुरुवार छात्राओं को नि:शुल्क सिलाई-कटाई प्रशिक्षण के लिए दो सिलाई मशील प्रदान […]

जन कल्याण सेवा रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य नि:शुल्क सिलाई-कटाई प्रशिक्षण को मिला दो सिलाई मशीन फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : सिलाई मशीन देते क्लब के पदाधिकारी प्रतिनिधि , मुंगेर रोटरी क्लब ऑफ मुंगेर सिटी द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय गुलजार पोखर को गुरुवार छात्राओं को नि:शुल्क सिलाई-कटाई प्रशिक्षण के लिए दो सिलाई मशील प्रदान किया गया. मधु रूंगटा एवं सुलोचना तिवारी द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा. विद्यालय के प्रधानाध्यापक विभुती शुक्ला ने कहा कि 1934 में इस विद्यालय का नाम हिंदू महासभा हुआ करता था. बाद में टेक्नीकल हॉफ टाइम पड़ा. यह खुशी की बात है कि रोटरी क्लब ने सिलाई मशीन प्रदान पर टेकनीकल विद्यालय का नाम पुन: ताजा कर दिया. संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार रूंगटा ने कहा कि सिलाई मशीन देने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का स्वावलंबी बनाने के साथ ही रोजगार से जोड़ना है. मौके पर श्रीनारायण सिंह, डॉ प्राण मोहन केशरी, अशोक कुमार, कैलाश तिवारी, रंजन दास, दीपक कुमार ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >