अपर रेल मंडल प्रबंधक पहुंचे जमालपुर

जमालपुर : पूर्व रेलवे के मालहद डिवीजन के अपर रेल मंडल प्रबंधक सुब्रतो सरकार गुरुवार की संध्या जमालपुर पहुंचे. उनके साथ वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी राजेश कुमार भी थे. दोनों अधिकारी शुक्रवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण करेंगे. 53403 अप रामपुर हाट-गया सवारी गाड़ी के इंजन पर बैठ कर दोनों अधिकारी […]

जमालपुर : पूर्व रेलवे के मालहद डिवीजन के अपर रेल मंडल प्रबंधक सुब्रतो सरकार गुरुवार की संध्या जमालपुर पहुंचे. उनके साथ वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी राजेश कुमार भी थे. दोनों अधिकारी शुक्रवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण करेंगे. 53403 अप रामपुर हाट-गया सवारी गाड़ी के इंजन पर बैठ कर दोनों अधिकारी जमालपुर पहुंचे.

इस दौरान अधिकारी द्वय ने इस रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया. स्टेशन पर उनकी अगवानी के लिए स्टेशन प्रबंधक गिरीश्वर प्रसाद सिंह, चीफ यार्ड मास्टर केजीपी सिंह, टीआई राजकमल यादवेंदु तथा दिलीप कुमार, कैरेज एंड वैगन के एसएएसइ एके यादव एवं रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट इंचार्ज परवेज खान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >