अध्यक्ष व सचिव पद के चार-चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन जमुई. आगामी 24 जनवरी को होने वाले बरनबाल सेवा समिति के अध्यक्ष व सचिव पद के सत्र 2016-18 के होने वाले चुनाव को लेकर गुरूवार को कुल आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया.उक्त बातों की जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी जयप्रकाश बरनबाल,सहायक चुनाव पदाधिकारी राजेश कुमार बरनबाल व शिवदानी प्रसाद बरनबाल ने दी .इन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु पलकधारी बरनबाल,दामोदर प्रसाद बरनबाल,महेन्द्र बरनबाल व सुभाष कुमार बरनबाल ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया. जबकि सचिव पद हेतु मनीष कुमार,महेश प्रसाद बरनबाल,राजेन्द्र प्रसाद बरनबाल व रणजीत बरनबाल ने अपना नामांकन दाखिल किया.बरनबाल सेवा समिति के पदाधिकारियों का चुनाव आगामी 24 जनवरी को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक गांधी पुस्तकालय के सभागार में कराया जायेगा. इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप मेंं बरनबाल वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश कुमार बरनबाल मौजूद रहेगें.
अध्यक्ष व सचिव पद के चार-चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अध्यक्ष व सचिव पद के चार-चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन जमुई. आगामी 24 जनवरी को होने वाले बरनबाल सेवा समिति के अध्यक्ष व सचिव पद के सत्र 2016-18 के होने वाले चुनाव को लेकर गुरूवार को कुल आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया.उक्त बातों की जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी जयप्रकाश बरनबाल,सहायक चुनाव पदाधिकारी राजेश […]
