दुरुस्त हो स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्क लाइस्ट : विधायक

दुरुस्त हो स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्क लाइस्ट : विधायक प्रतिनिधि, मुंगेर शहरी क्षेत्र में लगे स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्क लाइट के खराब होने पर विधायक विजय कुमार विजय ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि तत्काल ही इसके तकनीकी कठिनाई को दुर कर इसे दुरुस्त किया जाय. ताकि शहर को अंधेरा से […]

दुरुस्त हो स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्क लाइस्ट : विधायक प्रतिनिधि, मुंगेर शहरी क्षेत्र में लगे स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्क लाइट के खराब होने पर विधायक विजय कुमार विजय ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि तत्काल ही इसके तकनीकी कठिनाई को दुर कर इसे दुरुस्त किया जाय. ताकि शहर को अंधेरा से मुक्ति मिल सके. विधायक ने कहा कि मुंगेर शहरी क्षेत्र में पिछले एक पखवारे में कई चोरी व अप्रिय घटना घट चुकी है. इसके लिए शहर में लगे अधिकांश स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्क लाइट का खराब होना है. नगर आयुक्त को चाहिए कि अविलंब उसे दुरुस्त कराया जाय. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी नगर आयुक्त को त्वरित कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया. लेकिन उनका निष्क्रिय रवैया जनहित में उचित नहीं है. उन्होंने पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी बल दिया. उन्होंने जनता से अपील किया कि वे पुलिस को अपना सहयोग दे ताकि शहर शांति, सद्भाव युक्त और अप्रिय घटना से मुक्त रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >