सड़क सुरक्षा सप्ताह : मुंगेर में नहीं दिख रहा असर

सड़क सुरक्षा सप्ताह : मुंगेर में नहीं दिख रहा असर फोटो संख्या : 4,5फोटो कैप्सन : ओवरलोड वाहन व थ्री लोडिंग मोटर साइकिल प्रतिनिधि, मुंगेर परिवहन विभाग मुंगेर ने ” सड़क सुरक्षा हमारी प्रतिबद्धता-सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा ” स्लोगन को अपना लक्ष्य मानते हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने का संकल्प लिया. लेकिन दो दिन बीतने […]

सड़क सुरक्षा सप्ताह : मुंगेर में नहीं दिख रहा असर फोटो संख्या : 4,5फोटो कैप्सन : ओवरलोड वाहन व थ्री लोडिंग मोटर साइकिल प्रतिनिधि, मुंगेर परिवहन विभाग मुंगेर ने ” सड़क सुरक्षा हमारी प्रतिबद्धता-सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा ” स्लोगन को अपना लक्ष्य मानते हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने का संकल्प लिया. लेकिन दो दिन बीतने के बावजूद शहर में कोई इसका असर नहीं दिख रहा. न तो कहीं बैनर-पोस्टर लगे हैं और न ही लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कोई अभियान चल रहा. नहीं दिख रहा सड़कों पर असर परिवहन विभाग द्वारा 10 से 16 जनवरी तक सड़क सुरक्षा मनाया जा रहा है. रविवार से प्रारंभ सप्ताह का एक दिन तो ऐसे ही चला गया. जबकि सोमवार को भी किसी प्रकार की कोई तैयारी न तो शहर में दिखा और न ही वाहन चालकों को इसकी जानकारी है. जबकि दूसरे जिलों में परिवहन विभाग द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं. कहीं बिना हेलमेट के वाहन चला रहे चालक को गुलाब का फूल देकर गांधीगिरी की जा रही तो कहीं वाहनों की चेकिंग अभियान चलाकर बिना हैलमेट व ओवरलोडेड वाहनों को फाइन किया जा रहा. जागरूकता के लिए नहीं हो रहा प्रयास सड़क सुरक्षा सप्ताह परिवहन विभाग का विशेष अभियान है. पटना से जनहित में अखबार के माध्यम से विज्ञापन भी प्रकाशित की जा रही. परंतु मुंगेर परिवहन विभाग द्वारा जागरूकता के लिए कोई सफल प्रयास नहीं किया जा रहा है. जागरूकता के लिए न तो कोई कार्यशाला आयोजित की गयी और न ही कॉलेज व स्कूलों में जागरूकता को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रचार प्रसार का घोर अभाव है. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का कोई प्रयास नहीं किया गया. सीधे तौर पर कहा जा सकता है कि जागरूकता के लिए यहां कोई विशेष प्रयास नहीं किया गया. जारी परचा का नहीं हो रहा वितरण परिवहन विभाग द्वारा एक परचा जरूर जारी किया गया. लेकिन उसका वितरण कहां हो रहा है. इसका कोई अता-पता नहीं है. परचा में कहा गया कि हेलमेट पहने, दुर्घटना से बचे, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का नहीं करें इस्तेमाल, सड़क पार करने के लिए जेब्रा क्रांसिग का करे प्रयोग, वाहन चलाने में बने उदार, ओवरटेकिंग से करें परहेज, ओवरलोडिंग है खतरनाक, स्पीड पर रखे नियंत्रण जैसे स्लोगन लिखे गये हैं. अगर परचा का वितरण किया जाता तो शायद कुछ लोग जागरूक हो जाते. परचा में है गलत सूचना विभाग द्वारा जारी परचा में क्रम 8 पर एक निर्देश छपा है. जिसमें कहा गया कि सड़क पर दुर्घटना से आहत व्यक्ति की मदद करें. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की शीघ्र गोल्डन आवर में प्राथमिक उपचार कराने पर उसके बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है. इसके लिए आप 108 नंबर डॉयल कर नि:शुल्क एंबुलेंस की सेवा प्राप्त कर चिकित्सीय सुविधा प्राप्त कर सकते हैं. परिवहन विभाग को यह पता होना चाहिए था कि 108 नंबर डायल कर नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा अब उपलब्ध नहीं हो सकती है. क्योंकि उसका सरकार से अनुबंध ही समाप्त हो गया है. बजट का रोना-रो रहे अधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी मो. नजीर अहमद ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने के लिए बहुत ही कम बजट का प्रावधान है. बावजूद इसके परचा छपाया गया है. जिसका वितरण किया जा रहा है. जबकि 22 बैनर बना कर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से थानों को भेजा गया है. जबकि 32 बैनर को परिवहन विभाग द्वारा महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाया जा रहा. शहर के 100 ऑटो पर सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जारी परचा को साटा जायेगा. जबकि वाहन यूनियन से भी कहा गया कि वे अपने स्तर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चालकों को जागरूक करे. ताकि दुर्घटना में कमी आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >