2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की अगुआई करेगा बिहार : जयप्रकाश

2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की अगुआई करेगा बिहार : जयप्रकाश प्रतिनिधि, तारापुर ————– राजद सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार देश की अगुआई करेगा और केंद्र सरकार से भाजपा को उखाड़फेंकना महागठबंधन का संकल्प है. वे रविवार को तारापुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे […]

2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की अगुआई करेगा बिहार : जयप्रकाश प्रतिनिधि, तारापुर ————– राजद सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार देश की अगुआई करेगा और केंद्र सरकार से भाजपा को उखाड़फेंकना महागठबंधन का संकल्प है. वे रविवार को तारापुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जिस प्रकार लोगों को गुमराह कर भाजपा ने वोट लिया उसकी सच्चाई सामने आ चुकी है. न तो बेरोजगारों को रोजगार मिला, न तो कालाधन वापस आया और न ही महंगाई घटी. यही कारण है कि गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार में भाजपा की चूल हिल गयी. उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा घबरा गयी है और जंगलराज की बात कह कर लोगों को गुमराह करने में लगा है. उन्होंने कहा कि सुलतानगंज-बेलहर-कटोरिया रेल लाइन लालू प्रसाद की देन है और इस दिशा में अब कार्य आगे बढ़ चुका है. उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में विकास के लिए अंग सर्किट पर काम हो रहा और आने वाले समय में यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >