खो-खो में दो बच्चों ने किया जमालपुर का नाम रोशन

खो-खो में दो बच्चों ने किया जमालपुर का नाम रोशन फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : सम्मानित खिलाड़ी प्रतिनिधि , जमालपुरअखिल भारतीय विद्यालय स्तर के खेलकूद प्रतियोगिता में जमालपुर डीएवी पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने अपने स्कूल व शहर का नाम रोशन किया है. इन दोनों छात्रों ने प्रतियोगिता में बिहार टीम के सदस्य […]

खो-खो में दो बच्चों ने किया जमालपुर का नाम रोशन फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : सम्मानित खिलाड़ी प्रतिनिधि , जमालपुरअखिल भारतीय विद्यालय स्तर के खेलकूद प्रतियोगिता में जमालपुर डीएवी पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने अपने स्कूल व शहर का नाम रोशन किया है. इन दोनों छात्रों ने प्रतियोगिता में बिहार टीम के सदस्य के रूप में भाग लिया था. प्रतियोगिता का आयोजन कर्नाटक के बैंगलोर में 28 दिसंबर से 02 जनवरी को हुआ था. जहां से वापस लौटने पर प्राचार्य एस भुजबल ने दोनों छात्रों को सम्मानित किया.उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र सन्नी कुमार तथा राजनंदिनी सिंह ने बिहार टीम का प्रतिनिधित्व किया है. इसमें से सन्नी कुमार ने लगातार तीसरी बार राज्य की टीम में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है. उधर मुंगेर जिला खो खो संघ के सचिव मृत्युंजय, जिला कबड्डी संघ के कन्हैया तांती तथा सुनील दत्त एवं डीएवी स्कूल के अन्य शिक्षक व शिक्षिकाओं ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >