वद्यिालय का ताला तोड़ हजारों का सामान किया चोरी

विद्यालय का ताला तोड़ हजारों का सामान किया चोरी प्रतिनिधि , तारापुर तारापुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय औरंगा में सोमवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने ताला तोड़ कर हजारों रुपये के समान की चोरी कर ली. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदन कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ […]

विद्यालय का ताला तोड़ हजारों का सामान किया चोरी प्रतिनिधि , तारापुर तारापुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय औरंगा में सोमवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने ताला तोड़ कर हजारों रुपये के समान की चोरी कर ली. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदन कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने विद्यालय के कमरे का ताला टूटा हुआ देखा. जिसकी जानकारी विद्यालय में कार्यरत गांव के ही टोला सेवक साजन कुमार को दी और उसने घटना की सूचना मोबाइल पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को दिया. विद्यालय पहुंच कर प्रभारी ने जब जांच पड़ताल की तो पाया कि चोरों ने विद्यालय में लगे 3 पंखा, 22 ग्लास, अग्निशामक यंत्र, कुर्सी, कढ़ाई, जग, बाल्टी चोरी कर लिया. चोरों ने बिजली वायरिंग को भी नुकसान पहुंचाया. चोरी की घटना की जानकारी थाना को दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >