नम आंखों से दी गयी शहीद एसपी सुरेंद्र बाबू को श्रद्धांजलि फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : श्रद्धांजलि देते पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुर शहीद एसपी केसी सुरेंद्र बाबू के शहादत के 11 वीं बरसी पर मंगलवार को खड़गपुर थाना में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा शहर के बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि ने उनके आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सुरेंद्र बाबू नक्सल वारदात की भेंट चढ़ गये. जिससे हमे सीख मिलती है कि हम अपने कर्तव्य के प्रति पूरी तरह से मुस्तैद रहे. उन्होंने कहा कि केसी सुरेंद्र बाबू के मामले में जो प्राथमिकी दर्ज की गयी है उसमें इतना अधिक पेचीदगी है कि अभियुक्त को सजा दिला पाना मुश्किल हो रहा है. लेकिन बावजूद पुलिस महकमा हत्यारों को सजा दिलाने के लिए कार्य कर रही है. नक्सल गतिविधि को प्रशासन सामाजिक सहयोग से समाप्त करेंगी. एसडीओ वसीम अहमद, डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि उनकी शहादत बेकार नहीं जायेगी. मौके पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सार्जेंट अरविंद शर्मा, थानाध्यक्ष राजेश राय, गंगटा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, शामपुर प्रभारी विश्वबंधु, टेटियाबंबर दिनेश कुमार, शामपुर एसटीएफ प्रभारी राजीव कुमार सिंह, समाजसेवी रेखा सिंह चौहान, मो. इनामुल हक, शंभु केशरी, गजनफर अली खान, सहित अन्य मौजूद थे.
नम आंखों से दी गयी शहीद एसपी सुरेंद्र बाबू को श्रद्धांजलि
नम आंखों से दी गयी शहीद एसपी सुरेंद्र बाबू को श्रद्धांजलि फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : श्रद्धांजलि देते पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रतिनिधि , हवेली खड़गपुर शहीद एसपी केसी सुरेंद्र बाबू के शहादत के 11 वीं बरसी पर मंगलवार को खड़गपुर थाना में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी […]
