खाता नहीं खोलने वाले बैंक पर होगी कार्रवाई 12 जनवरी तक शत- प्रतिशत छात्र- छात्राओं का बैंक खाता खोलने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी प्रतिनिधि, मुंगेरसमाहरणालय के सभाकक्ष में मंगलवार को शिक्षा विभाग की एक बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने की. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा, प्रभारी एलडीएम ए कुम्हार सहित विभिन्न बैंक के शाखा प्रबंधक व प्रतिनिधि मौजूद थे.जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार से सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकिल, प्रोत्साहन सहित अन्य राशि बैंक खाता के माध्यम से दी जायेगी. जिससे छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके लिए सभी छात्र-छात्राओं का बैंक खाता खुलना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा हस्ताक्षर कर एक साथ सभी छात्र- छात्राओं की सूची बैंक को भेज दिया जाय. बताया गया कि वैसे छात्र- छात्राएं जिसका उम्र 11 साल से नीचे है उनका खाता उनके अभिभावकों के साथ संयुक्त कर दिया जायेगा. जिलाधिकारी ने कहा कि 12 जनवरी तक हर हाल में सभी छात्र- छात्राओं का बैंक खाता खुलना अनिवार्य है. बच्चों के खाता खोले जाने में यदि कोई बैंक कोताही बरतेगी, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. ———————बॉक्स——————लंबित छात्रवृत्ति का जल्द होगा भुगतानमुंगेर : जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें कल्याण विभाग द्वारा लंबित छात्रवृत्ति राशि के भुगतान को लेकर चर्चा की गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को कल्याण विभाग द्वारा मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि कई विद्यालयों में अबतक नहीं बांटी गयी है. किसी विद्यालय की राशि ट्रेजरी में फंसी हुई है, तो किसी विद्यालय की राशि बैंक में अटकी हुई है. जिसे अब हर हाल में संबंधित विद्यालयों के खाते में भेजा जाय. जिससे लाभुक छात्र- छात्राओं को उपलब्ध कराया जा सके. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी कुमार प्रेम नाथ सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
खाता नहीं खोलने वाले बैंक पर होगी कार्रवाई
खाता नहीं खोलने वाले बैंक पर होगी कार्रवाई 12 जनवरी तक शत- प्रतिशत छात्र- छात्राओं का बैंक खाता खोलने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी प्रतिनिधि, मुंगेरसमाहरणालय के सभाकक्ष में मंगलवार को शिक्षा विभाग की एक बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद […]
