टाइगर स्पोर्टिंग की टीम आठ विकेट से विजयी, सेमीफाइनल में प्रवेश

टाइगर स्पोर्टिंग की टीम आठ विकेट से विजयी, सेमीफाइनल में प्रवेश फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : विजेता टीम प्रतिनिधि, मुंगेर मां चंडिका क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल का मुकाबला टाइगर स्पोर्टिंग बनाम लायन स्पोर्टिंग के बीच हुआ. जिसमें टाइगर की टीम आठ विकेट से विजयी हुई और सेमीफाइनल में अपना स्थान […]

टाइगर स्पोर्टिंग की टीम आठ विकेट से विजयी, सेमीफाइनल में प्रवेश फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : विजेता टीम प्रतिनिधि, मुंगेर मां चंडिका क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल का मुकाबला टाइगर स्पोर्टिंग बनाम लायन स्पोर्टिंग के बीच हुआ. जिसमें टाइगर की टीम आठ विकेट से विजयी हुई और सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए लायन स्पोर्टिंग की टीम निर्धारित 15 ओवर के खेल में 13 ओवर ही खेल पायी और 87 रन पर सिमट गयी. विपक्षी टीम के गेंदबाज सुजीत ने 9 रन देकर 4 विकेट एवं गांधी ने 4 रन देकर 2 विकेट झटके. जवाब में उतरी टाइगर स्पोर्टिंग की टीम 8 ओवर में मैच जीत लिया. जिसमें विशाल ने 17 बॉल पर 6 छक्का व 1 चौका की मदद से 43 रन, हीरो 10 बॉल पर 26 रन बनायें और आठ विकेट से विजयी हुए. विपक्षी टीम के गेंदबाज कुणाल व गुड्डु ने एक-एक विकेट झटके. बेहतरी खेल के लिए सुमित को मैन ऑफ द मैच दिया गया. एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष यतींद्र नाथ भवानी ने कहा कि उपविजेता खिलाड़ी निराश व हताश होने की जरूरत है. खिलाड़ी मेहनत करें और आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि मैच का फाइनल मुकाबला आगामी 10 जनवरी को खेला जायेगा. निर्णायक की भूमिका मंटू एवं सोनू ने निभायी. मौके पर दर्जनों सैकड़ों खेलप्रेमी मैच का आनंद ले रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >