मार्च-अप्रैल में होगा पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव प्रतिनिधि , जमालपुरबिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन रेल शाखा जमालपुर की बैठक सोमवार को यूनियन कार्यालय में हुई. उसकी अध्यक्षता शाखाध्यक्ष बाल्मिकी यादव ने की. बैठक में रेल थाना जमालपुर, किऊल तथा रेल पुलिस लाइन के एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि एसोसिएशन कार्यालय से संपर्क कर रेल पुलिस कल्याणकारी योजनाओं को लाभ ले सकते हैं. उन्होंने कई योजनाओं के बारे भी विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आगामी मार्च-अप्रैल माह में सांगठनिक चुनाव संपन्न होना है. जिसकी तैयारी आरंभ कर दी गयी है. बैठक में आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. जिस पर गहन चर्चा की गयी. मौके पर सचिव श्रीकांत रजक, कोषाध्यक्ष महेश्वर पासवान, जमालपुर के रेल थानाध्यक्ष कृपा सागर, किऊल के वीरेंद्र मांझी, विशेश्वर शुक्ला, मुरलीधर सिन्हा, अजय कुमार यादव, रामवदन पासवान, गोपाल यादव, मिथलेश सिंह मौजूद थे.
मार्च-अप्रैल में होगा पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव
मार्च-अप्रैल में होगा पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव प्रतिनिधि , जमालपुरबिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन रेल शाखा जमालपुर की बैठक सोमवार को यूनियन कार्यालय में हुई. उसकी अध्यक्षता शाखाध्यक्ष बाल्मिकी यादव ने की. बैठक में रेल थाना जमालपुर, किऊल तथा रेल पुलिस लाइन के एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि एसोसिएशन कार्यालय से […]
